फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस टीम ने विस्फोटक सामग्री से भरा वाहन किया सीज, चालक गिरफ्तार

पुलिस टीम ने विस्फोटक सामग्री से भरा वाहन किया सीज, चालक गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम ने विस्फोटक सामग्री से भरा वाहन किया सीज, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
गोपेश्वर। कोतवाली चमोली पुलिस की टीम ने बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर लिया है।

पीपलकोटी के समीप तेलाधाम में कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जोशीमठ की ओर जा रही एक बोलेरो में चेकिंग के दौरान नाइट्रेट मिक्सर पाउडर की 1018 अवैध छडे़ं और 375 मीटर डेटोनेटिंग रोल (विस्फोटक सामग्री) बरामद हुए। पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक योगेंद्र सिंह पुत्र बालम सिंह, ग्राम केसुंदर थाना पौड़ी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक सामग्री बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भूस्खलन के ट्रीटमेंट का कार्य कर रही विदेशी कंपनी के थे। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चालक योगेंद्र सिंह से मामले की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed