फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मढ़ी चौरास में दिन-दहाड़े घर के ताले टूटे

मढ़ी चौरास में दिन-दहाड़े घर के ताले टूटे

Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मढ़ी चौरास में दिन-दहाड़े घर के ताले टूटे
श्रीनगर। मढ़ी चौरास में स्थित मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की कॉलोनी से चोर दिन दहाड़े घर और लॉकर का ताला तोड़ सोने के जेवरात ले उड़े। चोरों ने घटना को लगभग 15 मिनट में अंजाम दिया।
विज्ञापन

कोतवाली कीर्तिनगर के अंतर्गत मढ़ी चौरास में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी है। शुक्रवार को पुलिस चौकी मढ़ी को मेडिकल कॉलेज के कनिष्ठ सहायक भाष्कर भट्ट के घर में चोरी होने की सूचना मिली। पीड़ित कर्मचारी के अनुसार शुक्रवार को वह सुबह एक कार्यक्रम में गए थे। ग्यारह बजे जब पत्नी घर लौटी तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। आलमारी व लॉकर का भी ताला टूटा हुआ था और जेवर गायब थे। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। चौकी प्रभारी एसआई राकेश चौधरी ने बताया कि चार मंजिलें भवन में अन्य कर्मचारी भी रहते हैं, लेकिन किसी ने भी ताला तोड़ने की आवाज नहीं सुनी। हालांकि पीठ पर लैपटॉप लटकाए एक युवक को कॉलोनी में देखा गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने सोने की चेन, नेकलेस और कान के झूमके चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed