{"_id":"59f360b74f1c1b74698b80d7","slug":"15091223127-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्प्यूटर व्यवसाई, उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कम्प्यूटर व्यवसाई, उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डीजीपी अनिल रतूडी से एसएसपी कृष्ण कुमार वीके की शिकायत करने वाले कंप्यूटर कारोबारी विजय कुशवाहा और उसकी पत्नी के खिलाफ भेल प्रबंधन के स्कूल में कार्यरत शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। ज्वालापुर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
ज्वालापुर के शारदानगर के रहने वाले शिक्षक सुरेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वर्ष 2007 में विजय कुशवाहा ने उसकी पत्नी बबली के नाम कुमार कांपलेक्स में स्थित अपनी दुकान का रजिस्टर्ड इकरारनामा किया था। आरोप है कि वर्ष 2011 में विजय कुशवाहा ने अपनी पत्नी रेखा कुशवाहा के नाम से बैंक ऑफ बडौदा देहरादून की शाखा से इस संपत्ति को गिरवी रखकर लोन ले लिया। आरोप है कि तब से अब तक बैंक अधिकारियों और पुलिस महकमे से गुहार लगाने के बाद भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भेल के स्कूल में कार्यरत अध्यापक की ओर से धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि कंप्यूटर कारोबारी ने एसएसपी पर गंभीर आरोप जड़ते हुए डीजीपी से उनके खिलाफ शिकायत की थी, जिसकी जांच डीजीपी ने डीआईजी को सौंपी है। शिकायत के चंद घंटों बाद ही कंप्यूटर कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।