{"_id":"59f218854f1c1bf3538b96be","slug":"15090382923-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशर्ील क्लिप बनाने का आरोप, हंगामा-मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अशर्ील क्लिप बनाने का आरोप, हंगामा-मारपीट
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भूपतवाला क्षेत्र की एक धर्मशाला में ठहरे गुजरात के यात्रियों ने दो कर्मचारियों पर अश्लील क्लिप बनाने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। खड़खड़ी चौकी पुलिस की पड़ताल में मामला गलतफहमी का निकलकर सामने आने पर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।
मामला क्षेत्र की मुखिया गली की एक धर्मशाला का है। गुजरात के भुज जिले से आया यात्रियों का दल यहां ठहरा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम यात्रियों ने धर्मशाला के दो कर्मचारियों को पकड़कर पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि वे उनके परिवार की महिलाओं की अश्लील क्लिप मोबाइल फोन से उस समय बना रहे थे जब वे शौचालय में थी। यात्रियों का दल सीधे खड़खड़ी पुलिस चौकी पहुंच गया। हरकत में आई पुलिस ने कर्मचारियों को भी बुला लिया। पुलिस ने जब पूरी पड़ताल की तो मामला अश्लील क्लिप बनाने का नहीं बल्कि गलतफहमी का निकलकर सामने आया। पूरे मामले से तस्वीर साफ होने पर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ। यात्रियों का दल फिर धर्मशाला लौट गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को गलतफहमी हो गई थी, इस संबंध में उन्होंने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।