फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कातिलाना हमले के आरोप में फरार चल रहे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह घर में सो रहा था। फरार चल रहे भाजयुमो नेता के भाई एवं अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
अगस्त माह में श्यामाचरण एनक्लेव में एक बर्थ डे पार्टी में हुए विवाद के दौरान जगजीतपुर निवासी विक्की चौधरी पर हमला बोल दिया था। युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। पीड़ित युवक की मां उषा चौधरी ने अमरदीप चौधरी, उसके भाई बादल चौधरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह बाजवा, गौरव चौहान, अमित कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार की अलसुबह सूचना मिलने पर एसओ कनखल अनुज सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने शांतिपुरम कालोनी (जगजीतपुर)में दबिश देकर भाजयुमो नेता को घर से ही हिरासत में ले लिया। भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गुरुकुल कांगड़ी छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर समेत अनेक भाजपा, भाजयुमो नेता सीधे कनखल थाने पहुंचे। उन्होंने भाजयुमो नेता को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रहे है।
विज्ञापन



पहली बार हुई गिरफ्तारी
भाजयुमो नेता अमरदीप चौधरी की क्षेत्र में दहशत है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की थी। राजनीतिक संरक्षण होने के चलते अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी, लेकिन इस बार कनखल पुलिस ने गिरफ्तारी की है। उसके खिलाफ कुल नौ मुकदमे अब तक दर्ज हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed