{"_id":"59ca8ad54f1c1bca538b48c0","slug":"150644607813-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सीट दिलाने के नाम पर ठगने वाले गैंग का भंड़ाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में सीट दिलाने के नाम पर ठगने वाले गैंग का भंड़ाफोड़
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ट्रेनों में आरक्षित कोच में सीट दिलाने के नाम पर यात्रियों को ठगने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए जीआरपी ने चार ठग दबोचे हैं। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई रकम और जेब काटने में प्रयुक्त होने वाले ब्लेड के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। जीआरपी का दावा है कि गैंग अब तक कई यात्रियों को ठग चुका है।
हरिद्वार में दिहाड़ी मजदूरी करने वाला सीताराम पासवान पुत्र बुद्धूराम पासवान (गांव चक्की, थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर बिहार) 24 सितंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन उसके पास आरक्षित टिकट नहीं था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर ही उसे चार व्यक्ति मिले। उन्होंने स्वयं को बिहार का रहने वाला बताते हुए रेलवे के अधिकारियों से जान-पहचान का हवाला देते हुए उसे आरक्षित टिकट दिलवाने की बात कही। यह भी कहा कि कोच में बैठाने भी रेलवे का कर्मचारी आएगा। उससे पहले सामान, पैसे उनके कब्जे में देने होंगे, ताकि वे उसे रेलवे के अधिकारियों से चेक करा देंगे। विश्वास कर युवक ने सामान एवं 12,500 रुपये उन्हें थमा दिए। फिर सभी युवक चंद मिनट में रेलवे कर्मचारी के साथ आने की बात कहकर खिसक गए। कुछ देर बाद जब युवक को माजरा समझ आया तब उसने अपना माथा पकड़ लिया। जीआरपी थाने पहुंचकर उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। एसआई पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मंगलवार को शातिरों को रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। एसआई के अनुसार आरोपियों के नाम धनीलाल पुत्र महेंद्र मंडल निवासी गांव इंद्रवा थाना कनौली जिला सीतामणि, सुनील कुमार पुत्र नगीना महतो निवासी विशनपुरा धार कनौली सीतामणि , राकेश कुमार पुत्र परमदेव राय निवासी बडियारपुर कनौली सीतामणि बिहार एवं भगवती पुत्र तारकेश्वर प्रसाद निवासी शंकरपुर बलिया उत्तर प्रदेश है। इनके कब्जे से यात्री की रकम एवं ब्लेड के टुकड़े बरामद हुए है। आरोपी कई राज्यों में इस तरहकी घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पुलिस टीम में एएसआई बलवीर पंवार, विनीत कश्यप, कांस्टेबल नरेश सिंह आदि शामिल रहे।