फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हत्या का प्रयास करने वाला भाई गिरफ्तार

हत्या का प्रयास करने वाला भाई गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चंडी देवी मंदिर से सटे जंगल में ले जाकर छोटी बहन की हत्या का प्रयास करने के आरोपी बड़े भाई को श्यामपुर पुलिस ने लुधियाना (पंजाब) से धर दबोचा। आरोपी भाई ने परिवार की आन की खातिर ही छोटी बहन की हत्या करने की साजिश रचने की बात कबूल की है।
सोमवार को चंडीदेवी मंदिर कैंपस में बदहवास अवस्था में पहुंची किशोरी ने जब आपबीती बताई तो हर कोई सन्न रह गया था। सूचना पर पहुंची श्यामपुर पुलिस को किशोरी ने बताया था कि वह मूल रूप से यूपी के गांव जिहूरी गुसाई पुरवा परसुपुर जिला गोंडा के रहने वाली है और उनका परिवार लुधियाना में घुटी लेन साइकिल मार्केट में बसा हुआ है। रविवार को वह अपने बड़े भाई सुधीर गोस्वामी के साथ हरिद्वार आई थी। भाई उसे घूमाने की बात कहकर यहां लाया था। हरकी पैडी पर गंगा स्नान करने के बाद वे चंडी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर के दर्शन करने के बाद भाई उसे लेकर जंगल की तरफ चला गया। बताया कि भाई ने तब एक युवक से उसके प्रेम प्रसंग के संबंध में जिक्र किया था और फिर गला दबा दिया था। बेहोश होने पर भाई उसे पहाड़ी से धक्का देकर फरार होने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपी सुधीर गोस्वामी को पुलिस टीम ने लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूला कि बहन के प्रेम प्रसंग से वह परेशान हो गया था इसलिए योजनाबद्ध ढंग से यहां लाकर उसकी हत्या करनी चाही थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रहे हैं। किशोरी को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed