{"_id":"599c65534f1c1b30608b45ff","slug":"150342180311-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सांइस विभाग की लैब में असामाजिक तत्व ने तोड़े कंप्यूटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर सांइस विभाग की लैब में असामाजिक तत्व ने तोड़े कंप्यूटर
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कंप्यूटर सांइस की लैब में बदमाशों ने तोड़-फोड़ की और लैब में रखे गए कंप्यूटर तोड़ डाले। विभागाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
चौरास परिसर स्थित स्कूल ऑफ इंजीनियंरिग के नवनिर्मित भवन के द्वितीय तल पर कंप्यूटर सांइस की लैब है। सोमवार रात किसी असामाजिक तत्व ने लैब में कंप्यूटर और अन्य सामान के साथ तोड़-फोड़ की है। विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने बताया कि उक्त भवन में बड़े-बड़े शीशे लगे हैं। असामाजिक तत्व खिड़की का शीशा तोड़कर लैब के अंदर पहुंचे। लैब में पैरों के निशान पड़े हैं। मॉनीटर, कुछ कीबोर्ड और माउसों को नुकसान पहुंचाया गया है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. एमएमएस रौथाण ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी परिसर निदेशक सहित विवि के प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है।
-आरोपी लैब में खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। घटना को देखकर लगता है कि यह कार्य इरादतन किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - हेम जोशी, सुरक्षा अधिकारी गढ़वाल विवि।