{"_id":"59889c324f1c1b090f8b45cb","slug":"150212511013-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेकर्मी के प्रेम प्रसंग की गुत्थी उलझी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवेकर्मी के प्रेम प्रसंग की गुत्थी उलझी
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कार में हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने वाले रेलवे कर्मी परमवीर की प्रेम प्रसंग की गुत्थी उलझ गई है। शव लेने पहुंचे परिजनों ने ज्योति नाम की प्रेमिका के संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। यह भी सामने आया कि वह शादीशुदा था और कई माह से पत्नी से अनबन चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए।
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि टिबड़ी रेलवे फाटक के पास कार में एक युवक अचेतावस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर पहुंचे चेतक सवार पुलिस कर्मियों ने जब कार में झांका था तो उनके होश फाख्ता हो गए थे। कार में खून ही खून बिखरा था।
खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परमवीर (30) पुत्र हवा सिंह निवासी गांव धनिया, तहसील मातनहेल जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई थी। पुलिस की सूचना पर देर रात परिजन यहां पहुंच गए थे। एसएसआई मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मृतक रेवाडी हरियाणा में रेलवे स्टेशन पर बतौर गेटकीपर तैनात था। चार अगस्त को पार्टी में आने की बात कहकर घर से निकला था और फिर उसने दूसरा सिमकार्ड मोबाइल फोन में डाल लिया था।
विज्ञापन
उस सिम कार्ड को निकाल लिया था जिसका नंबर परिजन के पास था। बताया कि मृतक ने हाथ पर ब्लेड से ज्योति नाम उकेरा था। लेकिन परिजन ने ज्योति नाम की किसी महिला के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है। बताया कि वह शादीशुदा था और उसका तीन साल का बेटा भी है। हालांकि, कई माह से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी और वे अलग अलग रह रहे थे।