फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कनखल के द्वारिका विहार में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

कनखल के द्वारिका विहार में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल के द्वारिका विहार से चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो सेक्स रैकेट संचालक दबोचे हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा की तीन युवतियां बरामद की हैं।
बुधवार देर रात प्रभारी निरीक्षक रानीपुर प्रदीप बिष्ट, एसओ कनखल अनुज सिंह, मानव तस्करी निरोधक दस्ते की प्रभारी साधना त्यागी की अगुवाई में टीम ने हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर ऊंचा पुल के पास दबिश दी। टीम ने दो युवकों को दबोचते हुए दो युवतियां मुक्त करा ली। थाने लाकर की गई पूछताछ में सामने आया कि युवतियों को जिस्मफरोशी के लिए भेजा था और ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। एसओ कनखल अनुज सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालक प्रिंस उर्फ अक्षय पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जीटी रोड दबूर्जी थाना चाटी पिंड अमृतसर पंजाब एवं विवेक कुमार पुत्र जयभगवान निवासी द्वारिका विहार ही युवतियों को बहला फुसलाकर जिस्मफरोशी कराते थे। आरोपी अक्षय ही पंजाब और हरियाणा से युवतियों को लाता था और विवेक ग्राहक उपलब्ध कराता था। एसओ ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड से तीसरी युवती को भी बरामद किया गया। युवतियां गुरदासपुर, अमृतसर पंजाब और पानीपत हरियाणा की रहने वाली है। बताया कि द्वारिका विहार में ही युवतियों को रखा जाता था। रैकेट संचालक विवेक ने मकान किराये पर ले रखा था। सत्यापन न कराने पर मकान मालिक का भी पुलिस ने चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के मिलते थे 25 हजार
हरिद्वार। जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दी गई युवतियों को आकर्षक रकम का लालच दिया जाता था। बकौल पुलिस रैकेट संचालक एक युवती को एक सप्ताह के 25 हजार रुपये देते थे और ठहरने, खाने पीने की जिम्मेदारी भी वे खुद ही उठाते थे। कम पढ़ी लिखी और गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाली यह युवतियां इनके चंगुल में फंस जाती थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवती को बता रहा गर्लफ्रेंड
हरिद्वार। रैकेट संचालक प्रिंस एक युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताता रहा। 12वीं तक पढ़ा लिखा प्रिंस बेरोजगार है। दूसरा संचालक मूल रूप से गांव जगजीतपुर का रहने वाला है और उसके पिता पेशे से कारपेंटर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed