{"_id":"5978f99f4f1c1bac438b48bc","slug":"150110052813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी विक्रम पलटने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारी विक्रम पलटने से महिला की मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम पलटने से महिला मौत
डोईवाला। ड्यूटी से घर लौट रही महिला की विक्रम पलटने से मौत हो गई। अब तक परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में कार्यरत केशवपुरी बस्ती निवासी विद्यावती शाम पांच बजे विक्रम से घर लौट रहे थी। घटनाक्रम के अनुसार सवारी विक्रम डोईवाला ऋषिकेश रोड पर आकर रुका। मार्ग पर ढाल होने के कारण विक्रम पलट गया, जिससे विद्यावती उसकी चपेट में आ गई। घायलावस्था में उसे सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विक्रम यूनियन डोईवाला के अध्यक्ष प्रताप यादव ने बताया कि हादसे के संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नही दी गई थी। यूनियन की ओर से इस संबंध में वार्ता की गई है।