फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नकली आभूषण बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

नकली आभूषण बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
नकली आभूषण बेचने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने नकली जेवर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सात किलोग्राम नकली जेवर बरामद हुए हैं। दिल्ली के नंबर वाली दो मोटरसाइकिलें भी उनसे बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में तीन महिलाएं हैं। ये सभी लोग गाजियाबाद और दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सोमवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा ने बताया कि एक दिन पहले गोखले मार्ग निवासी यतेंद्रपाल सिंह चौधरी पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तीन महिलाओं और दो पुरुषों द्वारा ठगी किए जाने की तहरीर दी थी। उसका कहना था कि आरोपी उसकी दुकान में आए और चांदी का सामान बेचने की बात कही। यतेंद्र चौधरी ने सस्ते के चक्कर में उक्त जेवर पांच हजार रुपये में उन लोगों से खरीद लिए। बाद में पता चला कि जेवर नकली थे। यतेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया और कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल और एसएसआई मो. यूनूस की अगुवाई में पुलिस टीम गठित कर दी गई।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस टीम ने बताए गए हुलिए के आधार वाले तीन महिलाओं और दो पुरुषों को दो मोटरसाइकिलों पर सवार आते देखा तो उन्हें रोका गया। उनके कब्जे से सात किलोग्राम सफेद और पीली धातु के जेवरात बरामद किए गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पांचों आरोपी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान अमित गौतम पुत्र संतलाल और उषा पत्नी संतलाल (मां-बेटे) निवासी बी-7/15 बलराजनगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, सुरेंद्र सिंह पुत्र छोटे लाल निवासी मकान नंबर-35 गली नंबर-एक, ब्लाक-ए, मुकुंद विहार थाना करावलनगर दिल्ली, कमलेश उर्फ सविता पत्नी सेलु निवासी गली नंबर-एक जौहरीपुर जैन कालोनी थाना करावलनगर दिल्ली और संगीता पत्नी टेकचंद निवासी गली नंबर एक, गंगा विहार थाना गोकुलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। मामले का खुलासा करने पर एसएसपी पौड़ी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed