{"_id":"5c784556bdec22093e7c1615","slug":"141551385942-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन है पाक प्रधानमंत्री को चेताने वाला डॉक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर कौन है पाक प्रधानमंत्री को चेताने वाला डॉक्टर
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को चेतावनी देने वाला डॉक्टर रहस्य बना हुआ है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर देहरादून निवासी है। साथ ही चर्चा यह भी है कि वह चंडीगढ़ में रह रहा है। इधर, एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी ऐसे किसी डॉक्टर की जानकारी या खुफिया एजेंसियों की पूछताछ की बात से इनकार किया। हालांकि, अब स्थानीय अभिसूचना इकाई ने ट्वीट का स्क्रीन शॉट लिया है। जांच की बात भी अभी पुलिस नहीं कह रही है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक स्किन डॉक्टर नाम के ट्वीटर अकाउंट का संदेश वायरल हुआ था। यह ट्वीट पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को एयर स्ट्राइक से कई घंटे पहले किया गया था। इसमें इमरान खान को संबोधित करते हुए लिखा गया था कि आज हमला होने वाला है। चर्चा यह भी सामने आई है कि मामले में खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। हालांकि, इन सब बातों से एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने इनकार किया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के किसी डॉक्टर के बारे में न तो उन्हें जानकारी है और न अभी तक किसी एजेंसी ने उनसे कोई बात साझा की है। यदि कोई खुफिया एजेंसी डॉक्टर से पूछताछ करती या देहरादून आती है तो इसकी जानकारी दून पुलिस के पास जरूर होती। अब बताया जा रहा है ट्वीट चंडीगढ़ से किया गया है। डॉक्टर दून में कुछ साल पहले तक प्रैक्टिस करता था। लेकिन, अब चंडीगढ़ में रह रहा है। अब यह चेतावनी इत्तफाक थी या वाकयी उनके पास कोई जानकारी थी, यह जांच का विषय है। इधर, अब स्थानीय अभिसूचना इकाई ने इस ट्वीटर हैंडल का स्क्रीन शॉट लिया है। अभी तक डॉक्टर के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।