{"_id":"5ba7f9bd867a557f7041715b","slug":"141537735101-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, चार झुलसे
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, चार झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के नत्थनपुर गांव के एक घर में रविवार शाम रसोई गैस का सिलिंडर से लीक होने से आग लग गई। घरवालों का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। आग में घर मालिक व उसके तीन बच्चे झुलस गए हैं। सभी को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नेहरू कॉलोनी थाने के इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि नत्थनपुर गांव के रहने वाले मजदूर बबलू चौहान के घर में रखे रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव की वजह से रविवार को आग लग गई थी। बबलू चौहान परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी जोगीवाला से पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने के पहले लोगों ने आग बुझा ली थी। आग से बबलू और उसकेतीन बच्चे आंशिक रूप से झुलस गए हैं। सभी का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।