फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एयरफोर्स कर्मी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा

एयरफोर्स कर्मी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा

Sat, 10 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स कर्मी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नेहरू कालोनी थाने में एयरफोर्स के कर्मचारी के खिलाफ एक युवती ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। एएसपी की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

नेहरू कालोनी थाने में दर्ज हुए मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पहले पढ़ाई के दौरान उनकी जान पहचान हुई थी, इसके बाद फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोस्ती प्यार में बदली तो सूरज बिष्ट निवासी प्रेमनगर ने शादी का झांसा दिया। इसी बीच सूरज बिष्ट को एयरफोर्स में नौकरी मिल गई। आरोप है कि सूरज यहां आकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब कुछ दिन पहले आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी। एसएसपी ने एएसपी को जांच के आदेश दिए थे। एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सूरज बिष्ट फिलहाल गुजरात में तैनात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed