{"_id":"5ccf45c9bdec22072c330b0f","slug":"131557087689-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहन शोरूम के खाते से ढाई लाख ट्रांसफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोपहिया वाहन शोरूम के खाते से ढाई लाख ट्रांसफर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक दोपहिया वाहन शोरूम के चालू खाते से बैंक ने ढाई लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसका पता जब शोरूम संचालक को चला तो उन्होंने बैंक को शिकायत की। बैंक ने स्टेटमेंट तो दे दिया, लेकिन दो माह से कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में अब परेशान होकर संचालक की ओर से पटेलनगर पुलिस को तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार लक्षित बत्ता का पटेलनगर में हीरो मोटरसाइकिल और स्कूटर का शोरूम है। शोरूम का चालू खाता पीएनबी की पटेलनगर शाखा में है। गत 21 फरवरी को उन्हें पता चला कि शोरूम के चालू खाते से ढाई लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं। इसका जब बैंक में पता किया गया तो यह पैसा फ्यूचर टेक के खाते में थर्ड पार्टी ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद बैंक ने उन्हें स्टेटमेंट तो दे दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं की। संचालक की ओर से तीन मार्च को बैंक को लिखित शिकायत भी की गई, मगर उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संचालक के अनुसार उन्होंने इस ट्रांसफर के बारे में न तो किसी को अनुमति दी थी और न ही फ्यूचर टेक से कोई लेनदेन है। इसमें चेक भी नहीं दिया गया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शोरूम मालिक की ओर से मिस्टर भाटिया को इसके लिए जिम्मेदार बताया गया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। इधर, पता चला कि बीडी भाटिया उस वक्त पीएनबी की पटेलनगर शाखा में मैनेजर थे, लेकिन उनका ट्रांसफर हो चुका है। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।