{"_id":"5b490be64f1c1b40748b4765","slug":"131531513830-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके में लगे सीसीटीवी की डीवीआर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके में लगे सीसीटीवी की डीवीआर चोरी
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मोहकमपुर स्थित शराब के ठेके में लगे सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ली गई। ठेकेदार ने कुछ संदिग्ध युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि कुछ दिन पहले ठेके के बाहर कुछ युवकों ने झगड़ा किया था। इसका एकमात्र सुबूत सीसीटीवी कैमरे की फुटेज थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार को ठेके की डीवीआर चोरी कर ली गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि ठेकेदार के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ठेके के बाहर कुछ युवकों ने झगड़ा किया था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी और इसी बीच ठेके के कुछ कर्मचारियों के साथ भी उन्होंने अभद्रता की थी। शुक्रवार सुबह जब उन्होंने ठेका खोला तो उसके ऊपर का टिन शेड उखड़ा था। अंदर से कुछ सामान और टेबल पर रखी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब थी। साह ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ठेकेदार ने उन्हीं युवकों पर शक जताया है कि उन्होंने झगड़े के सुबूत मिटाने के लिए यह काम किया है।