{"_id":"5c3e271ebdec227330556b32","slug":"121547577118-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने समाज कल्याण विभाग से 48 घंटे में मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईटी ने समाज कल्याण विभाग से 48 घंटे में मांगा रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे एसआईटी प्रमुख एसपी यातायात मंजूनाथ टीसी ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हरिद्वार और देहरादून में वर्ष 2012 से 2017 तक बांटी गई छात्रवृत्ति का रिकार्ड 48 घंटे में उपलब्ध कराने को कहा है। विभागीय अधिकारियों ने समयावधि में दस्तावेज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
एसआईटी प्रभारी आईपीएस डा मंजूनाथ टीसी के आफिस में करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसआईटी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद छात्रवृत्ति बांटने से संबंधित सभी जानकारियां 48 घंटे मे ंउपलब्ध कराने पर सहमति बनी। एसआईटी ने वर्ष 2012 से 2017 तक हरिद्वार और देहरादून में छात्रवृत्ति के तौर पर बांटी गई रकम की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति का वितरण किस आधार पर हुआ है और किन किन कालेजाें में छात्रवृत्ति बांटी गई है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने की बात पर हामी भरी। बैठक में एसआईटी के सदस्य माध्यमिक शिक्षा भूपेंद्र सिंह नेगी के प्रतिनिधि केएस बिष्ट, तकनीकी शिक्षा विभाग के आरके गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र रावत, देहरादून के समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर और हरिद्वार के समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री मौजूद रहे। बता दे कि एसआईटी प्रभारी ने हाईकोर्ट में समाज कल्याण विभाग द्वारा जांच में सहयोग न किए जाने की शिकायत की थी। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शासन और समाज कल्याण विभाग में हड़कंप है।