फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधि हत्याकांड::: तलाक, तलाक और फिर तलाक

विधि हत्याकांड::: तलाक, तलाक और फिर तलाक

Wed, 25 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
विधि हत्याकांड:::  तलाक, तलाक और फिर तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

विधि और आकाश ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की प्रेम कहानी तलाक से शुरू होती है और तलाक पर ही खत्म हो जाती है। आकाश से तलाक लेने के बाद विधि एक अन्य रिश्ते के लिए कदम बढ़ाने ही जा रही थी कि आकाश ने उसकी हत्या कर दी। विवाद की वजह भी विधि के पहले तलाक और उसके पति से मिले नौ लाख रुपये को बताया जा रहा है।

दरअसल, विधि और आकाश ने साल 2014 में एक दूसरे से शादी की थी। इस शादी के लिए उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने-अपने पार्टनरों से तलाक लिया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि विधि को अपने पूर्व पति से तलाक के बाद 15 लाख रुपये मिले थे। इनमें से नौ लाख रुपये उसने अपने खाते में जमा किए थे। इसके बाद विधि और आकाश एक दूसरे के साथ रहने लगे। आकाश यहां खिलौनों का स्टोर चलाता है। लिहाजा अपने खर्च और कारोबार बढ़ाने के लिए आकाश ने विधि से ये नौ लाख रुपये ले लिए। पुलिस के अनुसार आकाश ने विधि से नौ लाख रुपये अपने खर्च के लिए ले लिए। इसके बाद वापस नहीं किए। साल 2016 में आकाश और विधि के बीच इस बात को लेकर अनबन रहने लगी। आकाश ने पूछताछ में बताया कि इस दौरान विधि एक अन्य युवक के संपर्क में भी आ गई थी। पैसों और उसके दूसरे संबंधों को लेकर दोनों में विवाद हो गया और जनवरी 2017 में आकाश और विधि का तलाक हो गया। विधि के पूरे जीवन और आकाश के जेल जाने तक का सफर इसी तलाक शब्द के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed