फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में बंद रहा बेअसर

दून में बंद रहा बेअसर

Wed, 11 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दून में बंद रहा बेअसर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा भारत बंद मंगलवार को देहरादून में पूरी तरह बेअसर रहा। राजधानी देहरादून में सुबह से ही दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। वहीं स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों पर भी बंद का कोई असर नहीं दिखा। बाजार में भी सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल रही। हालांकि पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। एसएसपी निवेदिता कुकरेती समेत पुलिस के आला अधिकारी दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान और पोस्ट को लेकर भी पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed