{"_id":"5a5d00a94f1c1b90268b4997","slug":"121516044457-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में कहीं गोदाम तो कहीं मिली दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग में कहीं गोदाम तो कहीं मिली दुकान
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
पार्किंग न होने की वजह से लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए एमडीडीए और पुलिस संयुक्त टीम ने सोमवार को आईएसबीटी से निरंजनपुर मंडी तक दो दर्जन कांपलेक्स, होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां पार्किंग की व्यवस्था बेहद खराब मिली। 14 जगहों पर पार्किंग की जगह गोदाम और दुकानें मिलीं। टीम ने तीन दिन में पार्किंग सुनिश्चित नहीं करने पर प्रतिष्ठान सीज करने की चेतावनी दी।
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कांपलेक्स में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है। पार्किंग बनी हैं, लेकिन उसका इस्तेमाल वाहन खड़े करने के बजाए स्टोर के रूप में हो रहा है। वाहनों को सड़क पर खड़ा किया जाता है, जिससे जाम लगता है। प्राधिकरण के सचिव पीसी दुम्का और एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने सोमवार को आईएसबीटी से लेकर निरंजनपुर तक निरीक्षण किया। प्राधिकरण सचिव पीसी दुम्का के मुताबिक 14 जगहों में पार्किंग नहीं मिलने पर उन्हें तीन दिन का समय दिया गया। एक संस्थान की पार्किंग में कांफ्रेंस रूम बनाया था। संयुक्त टीम ने कांफ्रेंस रूम की दीवार हटवाकर उसे पार्किंग बनाया। एक प्रतिष्ठान में पार्किंग रैंप गलत बनी थी। तीन दिन में रैंप को ठीक करने के निर्देश दिए। एक जगह पार्किंग में दुकान बनी थी।
निरीक्षण में प्राधिकरण अभियंता एमएन जोशी, एमके जोशी, अवर अभियंता नरेंद्र तोमर समेत चौकी की पुलिस फोर्स मौजूद थी। सचिव दुम्का ने कहा कि निरीक्षण नियमित जारी रहेगा। तीन दिन बाद दोबारा से इन प्रतिष्ठानों की चेकिंग की जाएगी। पार्किंग सुनिश्चित नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को सीज किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि सड़क पर खड़े वाहनों को भी सीज किया जाएगा।