फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग छात्र-छात्राएं नहीं चला पाएंगे वाहन

नाबालिग छात्र-छात्राएं नहीं चला पाएंगे वाहन

Fri, 05 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्र-छात्राएं नहीं चला पाएंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाबालिग छात्र-छात्राओं के दुपहिया वाहनों पर रोक लगाने को स्कूल संचालकों से बात कर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। तर्क दिया गया है कि बसों की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण दुपहिया वाहनों का चलन बढ़ा है।

पुलिस मुख्यालय में बृहस्पतिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर डीजीपी अनिल कुमार रतूडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। रतूडी ने कहा कि आठवीं से लेकर 12 वीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्राएं दुपहिया वाहन चलाकर ट्रैफिक नियमाें का उल्लंघन कर रहे हैं। इसका कारण यह भी है कि स्कूलों के पास पर्याप्त परिवहन व्यवस्था नहीं है। बैठक में तय हुआ कि जिलाधिकारी और एसएसपी स्कूल प्रबंधकों से बात कर इच्छुक छात्र-छात्राओं की संख्या का आंकलन करेंगे। परिवहन विभाग को बसों की संख्या और रूट को लेकर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार, यातायात निदेशक केवल खुराना, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह, आरटीओ सुधांशु गर्ग आदि बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed