फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फरवरी से दून-पंतनगर के बीच शुरू होगी हवाई सेवा

फरवरी से दून-पंतनगर के बीच शुरू होगी हवाई सेवा

Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
फरवरी से दून-पंतनगर के बीच शुरू होगी हवाई सेवा
फरवरी से दून-पंतनगर के बीच शुरू होगी हवाई सेवा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहारादून। नए साल पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय यात्रियों को सौगात देने जा रहा है। इस क्रम में फरवरी 2018 से देहरादून और पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू की जाएगी। वहीं, पंतनगर और पिथौरागढ़ की बीच भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी ऊषा पाधे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलेपमेंट अथारिटी (यूकाडा) के अधिकारियों को दी। यूकाडा के एसीईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उड़ान योजना के तहत देहरादून- पंतनगर की हवाई सेवा को शुरू किया जा रहा है। इसी योजना के तहत हिंडन(गाजियाबाद) से पिथौरागढ़, पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। इसके लिए निविदा भी आ चुकी हैं। उम्मीद है कि पर्यटन सीजन शुरू होने पर यह सेवाएं प्रारंभ हो जाए। इससे तीर्थयात्रियों के अलावा सैलानियों को भी एक बेहतर विकल्प मिल सकेगा। दूसरे चरण में देहरादून से मसूरी, देहरादून से टिहरी और पंतनगर से रामनगर (नैनीताल) के बीच हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed