{"_id":"5ccf44dfbdec220715067b8f","slug":"111557087455-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किट्टी संचालिका गिरफ्तार, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किट्टी संचालिका गिरफ्तार, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
किट्टी में लोगों के लाखों रुपये हड़पने की आरोपी संचालिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही लोगों को गिरफ्तारी का पता चला तो वे भी थाने पहुंच गए। लोगों ने महिला को उनके हवाले करने की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया।
इस दौरान लोगों की पुलिस से भी नोंकझोंक हुई। हालांकि, सबसे बचते बचाते हुए पुलिस महिला को लेकर न्यायालय पहुंच गई। न्यायालय ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता खत्री और उसकी चार बेटियों के खिलाफ गत तीन अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने 200 महिलाओं से किट्टी के नाम पर लाखों रुपये ले रखे हैं। लोगों ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो वह फरार हो गई। घर से उसकी चारों बेटियां भी फरार थीं। इस पर पुलिस सुनीता की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
इस बीच रविवार सुबह पुलिस ने उसे उसके आवास से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की बात पता चलते ही सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। यहां लोगों ने सुनीता को पकड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने बचाने का। इसमें नोंकझोंक भी हो गई। हालांकि, पुलिस महिला को वहां से निकालने में सफल रही।