फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएस ने कब्जे में लिया निशांत का लैपटॉप और अन्य सामान8 औ

एटीएस ने कब्जे में लिया निशांत का लैपटॉप और अन्य सामान8 औ

Tue, 09 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
एटीएस ने कब्जे में लिया निशांत का लैपटॉप और अन्य सामान8 औ
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दुश्मन देश पाकिस्तान को ब्रह्मोस संबंधी तकनीकी के साथ अन्य खुफिया जानकारी देने के आरोप में नागपुर में गिरफ्तार हुए रुड़की निवासी निशांत अग्रवाल के घर पर आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने छापेमारी कर एक लैपटॉप व अन्य सामान कब्जे में ले लिया। सोमवार को रुड़की स्थित निशांत के घर पहुंची लखनऊ और मेरठ एटीएस ने उसके पिता से भी पूछताछ की। साथ ही रेलवे स्टेशन रोड और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर अपने कब्जे में लिया। उधर, बेटे की गिरफ्तारी से पिता और पड़ोसी सकते में हैं।
उत्तर प्रदेश एटीएस और मिलिट्री इंटेलीजेंस ने सोमवार को हनीट्रैप के मामले में नागपुर डीआरडीओ में कार्यरत नेहरू नगर, रुड़की निवासी सीनियर इंजीनियर निशांत अग्रवाल पुत्र डॉ. प्रदीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि निशांत ने ब्रह्मोस यूनिट में काम करते हुए मिसाइल संबंधी तकनीकी और अन्य खुफिया जानकारियां पाकिस्तान के साथ अमेरिका को भी पहुंचाई हैं। निशांत की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सोमवार को ही लखनऊ एटीएस प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक एवं मेरठ एटीएस प्रभारी शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में एटीएस टीम गंगनहर कोतवाली पहुंची। यहां इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट से मुलाकात कर एटीएस की टीम ने निशांत की गिरफ्तारी की सूचना दी और उसके घर के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एटीएस की टीम लोकल पुलिस के साथ सीधे नेहरू नगर स्थित निशांत के घर पहुंची।
विज्ञापन

यहां टीम ने उसके पिता से पूछताछ करने के साथ ही घर की पूरी तलाशी ली। इस दौरान टीम ने घर में रखा निशांत का लैपटॉप और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद एटीएस की टीम ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और फुटेज को कब्जे में लिया। साथ ही रेलवे स्टेशन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए उनको भी अपने कब्जे में ले लिया। निशांत के बारे में जानकारी जुटाने के बाद एटीएस की टीम लौट गई। उधर, जासूूसी के आरोप में निशांत के पकड़े जाने से उसके पिता डॉ. प्रदीप अग्रवाल समेत रिश्तेदार और पड़ोसी भी सन्न रह गए। साथ ही शहर में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आई आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) की टीम पाकिस्तान और अमेरिका के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए निशांत अग्रवाल के घर से लैपटॉप और अन्य सामान अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस भी इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।
-मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed