फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बस की टक्कर से आईआरबी कर्मी की मौत

बस की टक्कर से आईआरबी कर्मी की मौत

Sat, 07 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से आईआरबी कर्मी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केहरी गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में निजी विवि की बस ने बाइक सवार इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी)-दो के जवान को टक्कर मार दी। घायल जवान को पहले सीएचसी प्रेमनगर और फिर बल्लूपुर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि केहरी गांव के पास एक बस ने मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान आईआरबी-टू के जवान रमेश लाल (29) के रूप में हुई। मूल रूप से दानकोट, किमाणा, रुद्रप्रयाग गांव निवासी रमेश सुद्धोवाला में तैनात थे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी प्रेमनगर पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उन्हें बल्लूपुर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया है। मृतक के साले उमेश की तहरीर पर पुलिस ने बस संख्या यूके-07, पीए-0903 को कब्जे में लेकर बस चालक मांडूवाला निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed