{"_id":"5bae95eb867a557f6149d931","slug":"101538168299-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल से भरेंगे सहायक लेखाधिकारी के रिक्त पद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपनल से भरेंगे सहायक लेखाधिकारी के रिक्त पद
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल से भरेंगे सहायक लेखाधिकारी के रिक्त पद
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिला सूचना कार्यालयों में करीब पांच साल से रिक्त चल रहे सहायक लेखाकार पदों को अब उपनल के जरिए भरा जाएगा। इस संदर्भ में सूचना महानिदेशक दीपेंद्र चौधरी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत प्रदेश के दस जिलों में पद भरे जाएंगे। इसमें अल्मोड़ा, टिहरी, और पौड़ी को छोड़कर सभी जिलों में तैनाती होगी।
गौरतलब है कि जिला सूचना कार्यालयों से सहायक लेखाकार सेवानिवृत्त होते रहे लेकिन नई भर्तियों नहीं की र्गइं। इसका नतीजा यह हुआ कि पांच साल से 10 जिला कार्यालयों में लेखा संबंधी कार्य सुचारु नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा कई सूचना कार्यालयों में अब भी संरक्षक, तकनीकी सहायक और कनिष्ठ लिपिक के पद रिक्त हैं। इसकी वजह से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के भत्तों का ब्योरा तक नहीं तैयार हो पा रहा है। देहरादून में भी ये पद छह महीने से खाली हैं। फिलहाल कई बार पत्राचार के बाद भी कनिष्ठ लिपिक, तकनीकी सहायक और संरक्षक के पदों पर भर्ती का निर्णय अब तक नहीं हो पाया है।