फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थाने में बच्चे का शव रखकर परिजनों का हंगामा

थाने में बच्चे का शव रखकर परिजनों का हंगामा

Mon, 25 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
थाने में बच्चे का शव रखकर परिजनों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में हुई बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने शव थाने में रखकर हंगामा किया। उनका कहना है कि बच्चे को कुचलने वाली बोलेरो में चार व्यक्ति बैठे थे। चारों लोगों की पहचान होनी चाहिए। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के एक व्यवसायी पर बच्चे को कुचलने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार को पौंधा निवासी दस वर्षीय अंश अपनी मां के साथ नानी के घर जा रहा था। इसी दौरान तेजी से आई बोलेरो ने अंश को कुचल लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे से भड़के परिजन स्थानीय लोगों के साथ अंश का शव लेकर रविवार को प्रेमनगर थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपी बोलेरे चालक को गिरफ्तार नहीं करना चाहती है। लोगों ने पुलिस को बताया कि जिस बोलेरो से दुर्घटना हुई, वह पौंधा निवासी एक व्यवसायी की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि चूंकि वह धनाड्य व्यक्ति है, इसलिए पुलिस उस पर हाथ नहीं डालना चाहती है। इसके बाद हंगामा बढ़ने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसओ प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को भी घटनास्थल का मुआयना किया है। लोग जिस पर आरोप लगा रहे हैं, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed