फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime report in dehradun

दून में बढ़ा क्राइम रेट तो कैसे पुलिस का 'स्ट्राइक रेट' बेहतर?

Sat, 20 Sep 2014 12:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Sep 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
crime report in dehradun

नकरौंदा कांड में फजीहत झेल रही दून पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड्स के सहारे बीते साढ़े आठ माह में अपनी कामयाबी को दिखाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी तीन साल के आंकड़ों में अपराधों के खुलासे और बरामदगी को उपलब्धि के तौर पर पेश किया है। इसमें जनवरी से लेकर 15 सितंबर तक के आंकड़े शामिल किए गए हैं।

जाहिर है कि पुलिस आंकड़ों की जुबानी अपनी कामयाबी की कहानी बताना चाहती है। हालांकि, उसके पास इसका कोई जवाब नहीं है कि पुलिसिंग के इतने चुस्त होते हुए भी क्राइम का ग्राफ क्यों बढ़ा?
विज्ञापन


पुलिस से जारी लूट के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष 22 घटनाएं हुई, जबकि बीते दो वर्षों में यह आंकड़ा 19 और 13 था। चोरी के 77 मामले दर्ज किए, पिछले साल 44 चोरी दर्ज हुई थी। 2012 में यह आंकड़ा 91 तक पहुंचा था। बाकी चोरियों में इस बार 193 मामले दर्ज हुए, जबकि बीते सालों में 113 और 218 मामले पंजीकृत हुए। हत्याओं में जरूर कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या और रेप में 100 फीसदी कामयाबी

crime report in dehradun

बीते सालों में 25 और 24 हत्या की घटनाएं हुई, जबकि इस साल 19 हत्याएं हुई हैं। इनमें तीन हत्याएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। बता दें कि यह वे मामले हैं, जो लिखापढ़ी में आए हैं। लूट और चोरी के कई मामले तो पुलिस डकार गई है।

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अब तक दो डकैती दर्ज की गईं, जिनमें एक के खुलासे का दावा करते हुए 50 फीसदी माल बरामद किया गया। दूसरी वारदात नकरौंदा की है, जिसमें कोई सफलता नहीं मिली है। वर्ष 2013 में इस दौरान तीन, 2012 में दो डकैती हुई थी।

लूट की 22 में 21 वारदातों का खुलासा कर 95 फीसदी माल बरामद किया गया। बीते दो वर्षों में 19 में 16 और 13 में 6 लूट ही खुल सकी थी। सेंधमारी की 72 में 46 घटनाओं का खुलासा कर 60 प्रतिशत संपत्ति बरामद की गई। दहेज हत्या और बलात्कार में 100 प्रतिशत कामयाबी रही। हत्या की 19 में 16 वारदातों में हत्यारोपी जेल भेजे गए। बलवे के 69 में 67 केस में कार्रवाई की गई।

दो वर्षों की तुलना में इस वर्ष साढे़ आठ महीने में अपराध के खुलासे और बरामदगी में पुलिस अव्वल रही है। 85 फीसदी मामलों का खुलासा कर चुकी है, जबकि माल बरामदगी 54 फीसदी रही है।
- अजय सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed