फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime News Young man entered the room and shot girl critical condition haridwar Uttarakhand News

Haridwar Crime: सिरफिरे युवक का दुस्साहस...तमंचा लेकर कमरे में घुसा, फिर युवती के सीने में मार दी गोली

Wed, 18 Dec 2024 11:18 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:18 AM IST
सार

सिरफिरे युवक का तमंचा लेकर कमरे में घुसा और युवती के सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद युवक फरार हो गया।

विज्ञापन
Crime News Young man entered the room and shot girl critical condition haridwar Uttarakhand News
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अपने कमरे में काम कर रही युवती को एक सिरफिरे युवक ने तमंचे से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। एक निजी अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि फिरोजाबाद में किराए पर रहने वाली एक युवती को कमरे में घुसकर गोली मार दी गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के पड़ताल में सामने आया कि युवती यहां अपनी बहन के साथ किराये के मकान में रहकर एक फैक्ट्री में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Nikay Chunav: नियम तोड़कर बेहिसाब खर्च करेंगे फिर भी लड़ेंगे, मैदान में उतर सकते हैं ये प्रत्याशी

मंगलवार देर शाम कंपनी से आने के बाद वह अपने कमरे पर काम कर रही थी। तभी एक युवक तमंचा लेकर आया और उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में जा लगी और वह नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्रारंभिक जांच में वारदात को अंजाम देने में अतुल निवासी नजीबाबाद बिजनौर का नाम सामने आया है। अतुल रोशनाबाद में ही सैलून पर काम करता है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम में लगा दी गई है। घटना का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। टीम जांच में जुटी है। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed