{"_id":"69871e6a0139dd84c509d436","slug":"crime-news-young-man-attacked-and-killed-his-elderly-neighbor-with-a-sharp-weapon-champawat-news-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: युवक ने दिनदहाड़े बुजुर्ग पड़ोसी की धारदार हथियार से वार कर की हत्या, मानसिक रूप से बीमार हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: युवक ने दिनदहाड़े बुजुर्ग पड़ोसी की धारदार हथियार से वार कर की हत्या, मानसिक रूप से बीमार हत्यारोपी
Sat, 07 Feb 2026 04:50 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:50 PM IST
सार
युवक ने दिनदहाड़े बुजुर्ग पड़ोसी की हत्या कर दी। हत्यारोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत के खर्क बगड़ क्षेत्र में एक युवक ने बुजुर्ग पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को टनकपुर से अंबादत खर्कवाल (70) अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे थे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun Online Gaming Advisory: गाजियाबाद की घटना के बाद प्रशासन सतर्क, डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
इस दौरान सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या किस कारण से हुई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन