फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime News Friends opened fire on a student who came to meet his friend Roorkee Uttarakhand

Roorkee: दोस्त से मिलने आए छात्र पर साथियों ने झोंका फायर, किसी बात को लेकर हुआ विवाद, बाल-बाल बचे अन्य लोग

Thu, 17 Oct 2024 08:50 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Oct 2024 08:50 AM IST
सार

छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में तीन छात्रों में से किसी एक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद दोनों ने वहां से भागकर जान बचाई। इसी दौरान सभी छात्र मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Crime News Friends opened fire on a student who came to meet his friend Roorkee Uttarakhand
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भगवानपुर के मंडावर चौकी क्षेत्र में साथ पढ़ने वाले छात्र से साथियों का विवाद हो गया। जनसेवा केंद्र में सभी की मुलाकात हुई थी। इतने में छात्रों ने तमंचे से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक साथी छात्र और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन

बुधवार देर रात छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर निवासी कमलेंद्र क्वांटम यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित एक कॉलोनी में जनसेवा केंद्र पर अपने दोस्त से मिलने के लिए आया था। जैसे ही वह क्वांटम यूनिवर्सिटी के सामने वाहन से उतरा तो बाइक सवार तीन छात्रों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

विज्ञापन


युवक ने अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह और उसके दोस्त ने छात्रों के कमरे में पहुंचकर इस बारे में जानकारी ली। इसी दौरान छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में तीन छात्रों में से किसी एक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद दोनों ने वहां से भागकर जान बचाई। इसी दौरान सभी छात्र मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रील बनाने का खुमार:  हाथ बांधकर नहर में लगाई छलांग...किए ऐसे खतरनाक स्टंट, एक पांचवीं तो दूसरा आठवीं पास

सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। दो पक्षों के बीच आपसी विवाद है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed