फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricketer Ishan Pandey will play t20 from Nepal national cricket team

नेपाल की नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा बनें क्रिकेटर ईशान पांडेय, सिंगापुर में खेलेंगे टी-20 सीरीज

Wed, 25 Sep 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Sep 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Ishan Pandey will play t20 from Nepal national cricket team
क्रिकेटर ईशान पांडेय - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान पांडेय का चयन नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ है। जल्द ही वह सिंगापुर में होने वाली त्रिकोणीय टीम-20 सीरीज में बतौर ओपनर अपने बल्ले का कमाल दिखाते नजर आएंगे।

विज्ञापन


इसमें सिंगापुर और नेपाल के अलावा तीसरी टीम जिंबाब्वे की है। इसके बाद नेपाल को ओमान में भी पांच देशों के साथ टी-20 सीरीज में हिस्सा लेना है। कनखल निवासी पुष्पराज पांडेय और पद्मा पांडेय के होनहार बेटे ईशान बचपन से ही पढ़ाई और क्रिकेट में अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन


यहां भेल स्थित डीपीएस से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद ईशान मेडिकल की पढ़ाई के लिए नेपाल चले गए। यहां पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने क्रिकेट खेलना भी जारी रखा। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें नेपाल की अंडर-19 टीम में भी शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बेहतरीन हुनर का प्रदर्शन कर उन्होंने चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। ईशान ने श्रीलंका और पाकिस्तान के विरुद्ध अभ्यास मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। लिहाजा अब उन्हें नेपाल की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। 

24 सितंबर से चार अक्तूबर तक सिंगापुर में होने वाली त्रिकोणीय टीम-20 सीरीज के लिए बीती 19 सितंबर को घोषित नेपाल की टीम में बतौर बल्लेबाज ईशान को भी मौका मिला है। इससे पहले वह वर्ष 2018 में आयोजित ‘प्रधानमंत्री कप में प्रदेश-3 की ओर से भी खेल चुके हैं।

ईशान के पिता पुष्पराज पांडेय ने बेटे की इस कामयाबी का श्रेय उनके प्रारंभिक कोचों के साथ ही उनकी कड़ी मेहनत को भी दिया है। उन्होंने बताया कि ईशान धुलीखेल काठमांडू स्थित विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। वहीं, ईशान की छोटी बहन दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम आनर्स की पढ़ाई पढ़ कर रही हैं। वह भी बैडमिंटन की अच्छी खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed