फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cricketer himanshu asnoda

उत्तराखंड का लाल बना लखनऊ की जान

Thu, 20 Feb 2014 11:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Feb 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
cricketer himanshu asnoda

क्रिकेट के फलक पर उत्तराखंड का एक और सितारा चमकने को तैयार है। एलडीए लखनऊ की टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज हिमांशु असनोड़ा बीते सत्र में कूच बिहार ट्रॉफी में तीन शतक लगाकर अपने खेल के जलवे भी बिखेर चुके हैं।

विज्ञापन


टीम को जीत दिलाने में कामयाब
वहीं ऑल इंडिया टूर्नामेंट में हिमांशु लगातार तीन अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं। ऑल इंडिया उत्तराखंड शहीद गिरीश भद्री क्रिकेट टूर्नामेंट में जहां उत्तराखंड की टीमें बाहर होती जा रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड मूल के ही हिमांशु असनोड़ा लखनऊ की जीत में हीरो बने हुए हैं। मूल रूप से गैरसैंण के करीब फेटनोला गांव के निवासी हिमांशु का जन्म लखनऊ में ही हुआ है, लेकिन हर दो साल में वे अपने गांव जरूर आते हैं।

पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर


19 वर्षीय हिमांशु ने बताया कि करीब 8 साल की उम्र में उन्होंने खेलना शुरू किया था। वे उत्तर प्रदेश की टीम से दो साल अंडर-16 की बोर्ड ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। वहीं अंडर-19 टीम में तीन साल कूच बिहार ट्रॉफी और वीनू माकंड ट्रॉफी में भी खेले हैं।

इनके खिलाफ लगाए शतक
बीते साल बांए हाथ के बल्लेबाज हिमांशु ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 135, महाराष्ट्र के खिलाफ 120 और तमिलनाडु के खिलाफ 155 रन बनाकर अपने खेल की चमक दिखाई थी।

पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास

उन्होंने बताया कि अब उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में जगह बनाना है, इसके लिए वे पूरी मेहनत कर रहे हैं। वहीं दून को अपने लिए लक्की बताते हुए हिमांशु ने कहा कि बीते साल गोल्ड कप में वे पहली बार यहां आए थे।

पढ़ें, चुनाव ड्यूटी ने अफसरों को कर दिया पैदल

तब भी उन्होंने रन बनाए थे और इस बार भी तीनों मैचों में रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के साथ ही हिमांशु दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed