फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricketer Abhimanyu Easwaran father defrauded by APK file sent under guise of doctor appointment

क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता से ठगी: डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के नाम पर भेजी एपीके फाइल, ऐसे उड़ाए 3.19 लाख

Tue, 04 Aug 2026 07:48 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 04 Aug 2026 07:48 PM IST
सार

Dehradun Crime News: एप इंस्टॉल होते ही साइबर ठगों ने पीड़ित के मोबाइल फोन का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद कई ठगी की।

विज्ञापन
Cricketer Abhimanyu Easwaran father defrauded by APK file sent under guise of doctor appointment
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

साइबर ठगों ने डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कराने के बहाने क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के पिता को एपीके फाइल भेजकर उसके बैंक खाते से 3.19 लाख रुपये उड़ा दिए।

विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मालसी निवासी आरपी ईश्वरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अगस्त को वह ऑनलाइन डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल भेजी गई। इसे अपॉइंटमेंट प्रक्रिया का हिस्सा समझकर उन्होंने डाउनलोड और इंस्टॉल कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार एप इंस्टॉल होते ही साइबर ठगों ने उनके मोबाइल फोन का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद उनके आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते से तीन ट्रांजेक्शन किए गए। पहली निकासी सुबह 11:47 बजे 99,800 रुपये, दूसरी 11:57 बजे 92,451 रुपये और तीसरी 12:13 बजे 1,27,000 रुपये की हुई। कुल 3,19,251 रुपये खाते से निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


DM के सामने छलका वृद्धा का दर्द: पोती की हरकतों से परेशान हुई दादी, बोली-लिव इन में रहती है, कर रही उत्पीड़न

धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर सूचना दी और पुलिस को शिकायत दी। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 

सात और साइबर ठगी के मामले दर्ज

शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के सात मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई है। क्लेमेंटटाउन थाने में में भरत सिंह से 2.72 लाख और गिरीश चंद्र से 1.88 लाख की ठगी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर कोतवाली में उमेश कुमार से 1.50 लाख और मनोज कुमार आहुजा से 1.25 लाख की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। डालनवाला में संजीव रात्रा के खाते से 1.44 लाख निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पटेलनगर में नागेंद्र कुमार से 1.80 लाख और झारखंड के रहने वाले गौरव अग्रवाल से 3.12 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed