फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket Sports news Doon batsman Abhimanyu Easwaran got a place in Indian Test team Uttarakhand news in hindi

Indian Test team: दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को  भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर

Mon, 12 Dec 2022 09:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Dec 2022 09:50 AM IST
सार

27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
Cricket Sports news Doon batsman Abhimanyu Easwaran got a place in Indian Test team Uttarakhand news in hindi
अभिमन्यु इस्वरन - फोटो : social media

विस्तार

दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बता दें कि अभी तक अभी तक उन्हें भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने यानी डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अभिमन्यु ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। उन्हें इसी प्रदर्शन का इनाम मिला है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन का कहना है कि इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। बेटे से ढेर सारी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया में शामिल होकर वह अपने बेहतर प्रदर्शन से इनको पूरा करेगा। कि अभिमन्यु ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। बता दें कि 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा मामले में हाईकोर्ट पहुंचा आयोग, आज सुनवाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

ऐसा रहा है इस खिलाड़ी का प्रदर्शन
अभिमन्यु ने प्रथम श्रेणी में 78 मैच खेले हैं। उनके नाम 3376 रन हैं। उनका औसत 46.2 और स्ट्राइक रेट 82.2 है। 28 ट-ी20 मैचों में 38.3 की औसत से उन्होंने 728 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 121.5 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed