फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cricket news : former australia coach John Buchanan waiting to meet Junior Bumrah, wrote a message on social media

क्रिकेट : आस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुकानन को जूनियर बुमराह से मिलने का इंतजार, सोशल मीडिया पर लिखा संदेश

Wed, 09 Jun 2021 04:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनय बहुुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Jun 2021 04:54 PM IST
सार

जॉन बुकानन अक्षज को क्रिकेट के गुर भी सीखाएंगे। साथ ही अपनी  स्पोर्ट्स गियर कंपनी लॉन्च टी के उत्पादों की मार्केटिंग भी कराएंगे।

विज्ञापन
cricket news : former australia coach John Buchanan waiting to meet Junior Bumrah, wrote a message on social media
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर बुमराह के नाम से मशहूर सात वर्षीय अक्षज त्रिपाठी से मिलने के लिए आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच जॉन बुकानन बेहद उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर एक संदेश के जरिये उन्होंने इसे जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब अक्षज से मेरी मुलाकात होगी’।

विज्ञापन


जॉन बुकानन की कंपनी में ये काम करते दिखेंगे 'जूनियर बुमराह', तेज गेंदबाजी से जीता था सबका दिल
विज्ञापन


जॉन बुकानन अक्षज को क्रिकेट के गुर भी सीखाएंगे। साथ ही अपनी स्पोर्ट्स गियर कंपनी लॉन्च टी के उत्पादों की मार्केटिंग भी कराएंगे। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से करीब दस किमी की दूरी पर स्थित चोपड़ा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी व रेखा डंगवाल त्रिपाठी के बेटे अक्षज में क्रिकेट रचा-बसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारिका प्रसाद परिवार के साथ देहरादून में रहते हैं। बीते वर्ष नवंबर में अक्षज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में अक्षज गेंदबाजी कर रहा था। खास बात यह है कि उसका बॉलिंग एक्शन टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से काफी मिलता है। इस वीडियो को कुछ ही दिनों में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने पंसद किया। 

कोच पॉल निक्सन ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी थी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर/बल्लेबाज व कोच पॉल निक्सन ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगातार दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले पूर्व कोच जॉन बुकानन ने भी मार्च में अक्षज के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने भारत में अपनी कंपनी का प्रमोशन कर रही एक टीम को देहरादून भेजा था। इस टीम ने अक्षज व उनके परिवार के साथ ही उसके स्कूल के शिक्षकों से भी बातचीत की थी। साथ ही खेल मैदान में अक्षज के साथ कई वीडियो शूट किए। ये वीडियो लॉन्च टी कंपनी के लिए शूट किए गए थे।

अब, पूर्व क्रिकेट कोच जॉन ने सोशल मीडिया पर जूनियर बुमराह के लिए संदेश लिखा है कि वे अक्षज से मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अक्षज के लिए कहा है कि अपने सपनों का पीछा करो, सफलता जरूरी मिलेगी। साथ ही कंपनी ने एक पोस्टर भी जारी कर दिया है, जिसमें जॉन व अक्षज का फोटो लगा है।

कंपनी की भारत में ओपनिंग होनी है

इसी वर्ष कंपनी की भारत में ओपनिंग होनी है, जिसमें अक्षज विशेष रूप से शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि जॉन सितंबर-अक्तूबर में जूनियर बुमराह से मुलाकात करेंगे। इधर, अक्षज के पिता डीपी त्रिपाठी व माता रेखा डंगवाल त्रिपाठी ने बताया कि वे बेटे के क्रिकेट प्रेम से अभिभूत हैं। छोटी सी उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। 

सुबह-शाम होता है गेंदबाजी का अभ्यास 
जूनियर बुमराह अपने देहरादून स्थित आवास पर सुबह-शाम कम से कम एक-एक घंटे गेंदबाजी का अभ्यास करते हैं। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजी एक्शन में वह अपनी सटीक यार्कर से सिंगल स्टंप को हिट करते हैं।

साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट्स का भी अभ्यास करते हैं। उत्तराखंड राज्य गीत के लेखक व खेल कमेंट्रेटर हेमंत बिष्ट ने भी जूनियर बुमराह की खूब प्रशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed