{"_id":"9d3c0b07dfe7a28c996355bef28c9a0b","slug":"cricket-in-doon-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएम ने 7 विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीएम ने 7 विकेट से जीता मैच
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Nov 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
आईटीएम ने एकतरफा मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर दून-कंबाइंड क्रिकेट क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत के साथ आगाज किया।
विज्ञापन
रेंजर्स ग्राउंड में रविवार को उद्घाटन मैच आईटीएम और यूके पुलिस के बीच खेला गया। पुलिस की टीम 21.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। रवि बिष्ट ने 30, नीरज सैनी ने 15, धनराज ने 12 रन बनाए। 21 रन अतिरिक्त बने। आईटीएम के विवेक ने 3, रजत व सैयद ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में आईटीएम ने 21.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अमन वर्मा ने 42, प्रवीन ने 27, शोएब ने 14 और चेतन ने 13 रन बनाए। पुलिस के धनराज, रवि व आशीष ने 1-1 विकेट चटकाया।