फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cricket groups uttarakhand damage to state cricket.

BCCI अध्यक्ष बोले, 'उत्तराखंड में गुटबाजी से हुआ क्रिकेट का बंटाधार'

Sat, 22 Oct 2016 10:18 AM IST
विनोद कुमार सिंह/अमर उजाला, रुड़की
विनोद कुमार सिंह/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 22 Oct 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
cricket groups uttarakhand damage to state cricket.
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड में गुटबाजी के कारण राज्य क्रिकेट का बंटाधार हुआ है। यही कारण है कि आज तक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिल पाई है। इसका खामियाजा स्थानीय खिलाड़ियों को उठाना पड़ रहा है। एसोसिएशन को जल्द मान्यता दिलाने के लिए बीसीसीआई शीघ्र ठोस कदम उठाएगा।

विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के एनसी निगम सभागार में शुक्रवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड गठन के 16 वर्ष बाद भी क्रिकेट एसोसिएशनों में खींचतान के चलते किसी को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिल पाई है। जबकि 10-12 वर्षों से प्रदेश की कई एसोसिएशन इसके लिए प्रयास कर रही हैं। मजबूरन प्रदेश के खिलाड़ी दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ आदि बाहरी राज्यों में क्रिकेट में अपना भविष्य तलाशने को मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन

राज्य में संगठनों की गुटबाजी से क्रिकेट को नुकसान

cricket groups uttarakhand damage to state cricket.
अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता देने के लिए बीसीसीआई की ओर से किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जब अमर उजाला ने पूछताछ की तो अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसके लिए निर्धारित मानक पूरे करने होते हैं। लेकिन उत्तराखंड में कई संगठन इसके विपरीत गुटबाजी में लगे हुए हैं।

राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता के लिए बीसीसीआई ने पिछले वर्ष तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की थी। हालांकि इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकती। लेकिन रिपोर्ट के आधार पर राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता देने के प्रयास चल रहे हैं।

उम्मीद है जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। गौरतलब है कि राज्य से दो संगठन समेत कई एसोसिएशनस बीसीसीआई से मान्यता के लिए दावा कर रही हैं।

बीसीसीआई के करोड़ों के बजट पर है निगाह

cricket groups uttarakhand damage to state cricket.
अनुराग ठाकुर

बीसीसीआई किसी भी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता देने के बाद भारी भरकम बजट जारी करता है। यह बजट राज्य में खेल सुविधाओं के विकास के लिए दिया जाता है। यही कारण है कि उत्तराखंड में क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग अलग-अलग संगठनों को समर्थन दे रहे हैं।  

भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव ने भी की वकालत
उत्तराखंड में क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता दिलाने के लिए अनुराग ठाकुर के समक्ष भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव विनोद कंडारी ने भी वकालत की। कहा पहले भी इस मामले को कई बार उठाया गया है। लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया। कंडारी ने कहा उम्मीद है बीसीसीआई अध्यक्ष इस समस्या का जल्द समाधान निकालेंगे।

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों में खामियां
बीसीसीआई में सुधार के लिए बनाई गई लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू करने के संबंध में अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस कमेटी की सिफारिशों में कई खामियां हैं। जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed