फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket association of uttarakhand secretary election: Mahim verma and six other nominations

दिलचस्प हुआ सीएयू सचिव पद का चुनाव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम समेत छह ने किया नामांकन 

Thu, 27 Feb 2020 07:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Feb 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Cricket association of uttarakhand secretary election: Mahim verma and six other nominations
नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के लिए आठ मार्च को हो रहे चुनाव को बृहस्पतिवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने भी नामांकन पत्र भर दिया है। इनके मैदान में उतरते ही चुनाव दिलचस्प हो गया है। इनकी मौजूदगी से सारे समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इस पद के लिए छह लोगों ने नामांकन किया है। शुक्रवार को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 

विज्ञापन


कॉन्वेंट रोड स्थित सीएयू कार्यालय में बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। पहला नामांकन संजय गुसाईं ने भरा। उसके बाद दोपहर करीब एक बजे महिम वर्मा नामांकन करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही सभी सदस्य हैरान हो गए। फिर बारी-बारी से अन्य सदस्यों ने नामांकन किया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। इस मौके पर सीएयू के पूर्व सचिव पीसी वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष एएस मेंगवाल, सीएयू उपाध्यक्ष संजय रावत, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

इन्होंने किया नामांकन 

महिम वर्मा, बीसीसीआई उपाध्यक्ष
दीपक मेहरा, सीएयू काउंसलर
कुमार थापा, सीएयू सदस्य
संजय गुसाईं, सीएयू सदस्य
राजीव जिंदल, सीएयू सदस्य
 सिद्धार्थ बिष्ट, सीएयू सदस्य
 

बीसीसीआई उपाध्यक्ष का पद छोड़ेंगे महिम? 

महिम वर्मा के नामांकन करने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है अगर महिम चुनाव जीतते हैं तो वह अपनी बीसीसीआई की जिम्मेदारी छोड़ सकते हैं? हालांकि, असल तस्वीर चुनाव के बाद साफ हो पाएगी।

गुटों ने झोंकी ताकत
सीएयू के भीतर उपजी गुटबाजी दबाने की कितनी भी कोशिशें होती रहें, लेकिन यह किसी से छिपी नहीं। सचिव पद के चुनाव में गुटबाजी कई बार खुलकर सामने आ चुकी है। अब चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही सभी गुटों ने ताकत झोंक दी है। हर कोई चाहता है कि सचिव पद पर उनके दावेदार काबिज हों। हालांकि, सीएयू के पदाधिकारी गुटबाजी से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है नामांकन करने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। सभी आपस में विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed