फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Credit cooperative societies will be opened in every district.

Dehradun News: हर जिले में खुलेंगी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां

Sat, 18 Jul 2026 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Credit cooperative societies will be opened in every district.
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां स्थापित की जाएंगी। साथ ही, प्रत्येक मंडल में दो-दो क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियां भी विकसित की जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाना और अधिक लोगों को सुलभ एवं पारदर्शी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने ये निर्देश सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनपद और मंडल स्तर पर सोसाइटियां खोलने को कहा। मंत्री ने कहा कि इन सोसाइटियों से प्रदेश में सहकारिता सेवाओं का विस्तार होगा। इससे अधिक से अधिक लोगों को पारदर्शी वित्तीय सेवाएं मिल सकेंगी। रावत ने प्रदेशभर की सभी सहकारी बैंक शाखाओं और सहकारी समितियों के भवनों को एक समान रंग व स्वरूप देने के निर्देश भी दिए। यह सहकारिता संस्थाओं की एक विशिष्ट पहचान विकसित करने के लिए है।
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने सभी सहकारी समितियों की भूमि की रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करने को कहा। उन्होंने कहा, यह भविष्य में किसी भी प्रकार के स्वामित्व संबंधी विवादों से बचने के लिए आवश्यक है। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। रावत ने प्रशासक कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed