फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Credit checks distributed to aid groups, farmers

सहायता समूहों, किसानों को बांटे ऋण के चेक

Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Credit checks distributed to aid groups, farmers
हरबर्टपुर में सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को देखते - फोटो : VIKAS NAGAR
पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत मंगलवार को बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति विकासनगर और हरबर्टपुर में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किसानों को ऋण के चेक वितरित किए। यह ऋण किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

हरबर्टपुर में समिति से जुड़े चरण सिंह, कपूर सिंह, विजय कुमार, अमित सैनी, देवेंद्र यादव, आमना, अरफाक, रविंद्र, सुनील कुमार, चंदा देवी और पुष्पा देवी को एक लाख रुपये के चैक बांटे गए। जबकि, छह स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये के चेक दिए गए। विधायक ने कहा कि सरकार ने किसानों और महिला समूहों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड देहरादून के अध्यक्ष अमित शाह, उत्तराखंड लेवर कांटेक्ट कॉपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष जगतराम शर्मा, सहकारी समिति हरबर्टपुर के अध्यक्ष संदीप त्यागी, ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह, जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, बसंत सिंह, रमेश पुंडीर, अनिल आर्य, अखिल गोयल, बाबूराम राठौर, भाव सिंह, सीतारानी, जितेंद्र कुमार, जगपाल, संजय कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, विकासनगर में किसानों को बड़ी संख्या में ऋण चेक बांटे गए। इस मौके पर समिति सचिव कुसुमलता, अध्यक्ष दिनेश कुमार, सम्मून अहमद, अनुज गुलेरिया, मुकेश शर्मा, अंकित बुटोला, सन्नी, अनिल कुमार, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed