फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   craze of tracking growing to enjoy fitness and adventure

जीना इसी का नाम है : बढ़ रहा एडवेंचर में फिटनेस और रोमांच का आनंद दिलाने वाले ट्रैकिंग का क्रेज

Mon, 21 Sep 2020 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Sep 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
craze of tracking growing to enjoy fitness and adventure
प्रतीकात्मक तस्वीर

एडवेंचर में फिटनेस और रोमांच का आनंद दिलाने वाले ट्रैकिंग का क्रेज बढ़ रहा है। दून में ट्रैकिंग में युवा ही नहीं, उम्रदराज लोगों की भी रुचि बढ़ रही है। देहरादून शहर में ट्रैकिंग प्रेमियों ने दर्जनों ग्रुप बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


कई लोग रोजाना ट्रैकिंग पर निकल पड़ते हैं तो कोई हर हफ्ते ट्रैकिंग पर निकलते हैं। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लि. (यूजेवीएनएल) के पीआरओ विमल डबराल ने बताया कि वह 20 साल से ट्रैकिंग कर रहे हैं। इसके लिए मसूरी, मालदेवता व रायपुर पहली पसंद बन रहा है। 
विज्ञापन


पहाड़ी दुर्गम इलाके में ट्रैकिंग पसंदीदा 

ट्रैकिंग प्रेमी विमल डबराल बताते है कि दुर्गम पहाड़ी इलाकों में ट्रैकिंग को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। शहंशाही आश्रम से मसूरी, चौकी धौलाज से भदराज, मालदेवता-क्यारा-धनौल्टी व अन्य ट्रैकिंग रूट खास पसंद किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी व व्यवसाय के साथ ट्रैकिंग का जुनून 

जिम ट्रेनर सुनील उनियाल बताते हैं कि उनके ग्रुप में 10 सदस्य हैं। इनमें से कई नौकरी तो कई व्यवसाय करते हैं। सभी में ट्रैकिंग का जुनून है। अपने पेशे के साथ ट्रैकिंग के लिए समय निकाल लेते हैं। इस ग्रुप में रेस्टोरेंट मालिक के विजय जोशी, कम्प्यूटर डीलर बलबीर राठौड़ व सिविल इंजीनियर प्रदीप केड़ा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed