फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   craze ends on sachin tendulkar

रिटायरमेंट के बाद किसी 'काम' के नहीं सचिन तेंदुलकर

Mon, 25 Nov 2013 08:28 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Nov 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
craze ends on sachin tendulkar

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से लेकर होटल व्यवसायी और आम आदमी तक निराश हुए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण प्रकरणः पीड़िता को जान का खतरा

उन्हें उम्मीद थी कि सचिन के आने से पर्यटक आएंगे और पहाड़ों की रानी में रौनक लौटेगी। लेकिन सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

सचिन के प्रवास के पांच दिन हो गए हैं, मगर मसूरी की तरफ पर्यटकों ने रुख नहीं किया है। ऐसे में लोगों के जेहन में यह सवाल उठने लगा है कि ऐसे सचिन उत्तराखंड के किस काम के?
विज्ञापन


तेंदुलकर के मसूरी आने से काफी उम्मीदें थीं
आपदा के बाद से पर्यटकों के आने की आस लगाए लोगों को सचिन तेंदुलकर के मसूरी आने से काफी उम्मीदें थीं। मुख्यमंत्री ने तो कई बार कहा कि सचिन के आने से अच्छा संदेश जाएगा और राज्य के पर्यटन व्यवसाय को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, CM ने किया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का भूमि पूजन

प्रदेश के पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए जुटे शासन-प्रशासन को भी लग रहा था कि सचिन के आने से उन्हें देखने आने वालों का तांता लगेगा।

डेड-लॉक टूटेगा। इसके लिए परिवहन विभाग लोगों को मसूरी भेजने के लिए अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने के लिए भी तैयार था।

जिला प्रशासन ने बैठक करके विभिन्न विभागों से पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा था। लेकिन सचिन पर्यटकों को खींच नहीं पाए।

परिवहन यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत का कहना है कि केवल एक बार सचिन को देखने के लिए सहारनपुर से 30 लड़के आए थे।

मसूरी घूमने आने वालों की संख्या कम
उनके कहने पर बस भेजी गई थी। उसके बाद से मसूरी घूमने आने वालों की संख्या कम हो गई है। परिवहन निगम के हिल स्टेशन प्रभारी स्वरूप सिंह बिष्ट का कहना है कि पिछले साल इसी महीने मसूरी की 80-90 ट्रिप लगती थीं।

इस वक्त अधिकतम 25-30 ट्रिप ही हो पाती है। उम्मीद थी कि सचिन को देखने जाने वालों का तांता लगेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

सचिन तेंदुलकर के मसूरी आने से पर्यटकों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जो लोग सचिन को देखने आ रहे हैं वह स्थानीय हैं। लाल टिब्बा के आसपास के लोग ही सचिन के दीदार को पहुंच रहे हैं। सचिन के मसूरी में होने का होटल व्यवसाय पर कोई असर नहीं पड़ा है।
- अजय भार्गव, होटल व्यवसायी, मसूरी

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed