फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crane and car fell into Yamuna river on Yamunotri road, two killed, one injured

उत्तराखंड: यमुनोत्री मार्ग पर अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरी क्रेन और कार, दो की मौत, एक घायल

Sun, 21 Jun 2020 04:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादउून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादउून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jun 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Crane and car fell into Yamuna river on Yamunotri road, two killed, one injured
यमुनोत्री मार्ग पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री मार्ग पर जूड़ो के पास एक क्रेन और बोलेरो कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरी। जिससे क्रेन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून स्थित अशोक क्रेन सर्विस की एक एक्सीडेंटल क्रेन और कार को नैनबाग से ठीक करने के लिए देहरादून की ओर लेजाया जा रहा था। क्रेन में चैन सिंह(62) पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम पलेठा पोस्ट बगासू उत्तरकाशी, रणजीत सिंह (52) पुत्र प्रताप सिंह निवासी डाकरा थाना कैंट देहरादून और वीर सिंह(52) पुत्र राम सिंह निवासी सहस्त्रधारा देहरादून सवार थे। ।

विज्ञापन

जूड़ो के पास चालक का क्रेन से नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे क्रेन, कार समेत नीचे यमुना नदी में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों और घायल को खाई से बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि हादसे में चैन सिंह और रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों और घायल के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed