{"_id":"66146d4f32ed2bcb900dd004","slug":"crackdown-on-youtuber-accused-of-defaming-tehri-lok-sabha-dehradun-news-c-5-1-drn1046-387551-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टिहरी लोस प्रत्याशी को बदनाम करने के आरोपी यूट्यूबर पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टिहरी लोस प्रत्याशी को बदनाम करने के आरोपी यूट्यूबर पर शिकंजा
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पहली बार देहरादून पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कृष्णा क्लासेज नाम के यूट्यूबर समेत एक व्हाट्सएप ग्रुप के चार एडमिन पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने यूट्यूबर का मोबाइल कब्जे में लिया और उसे थाने लाकर पूछताछ की। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर टिहरी लोस की भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के संबंध में एक संदेश वायरल हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने द कृष्णा क्लासेज चैनल के कृष्णा प्रसाद को पूछताछ के लिए शहर कोतवाली बुलाया और पूछताछ की। पुलिस की जांच में पता चला कि इस मैसेज की शुरुआत बॉबी पंवार मिशन लोकसभा 2024 नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से हुई थी। पुलिस की जांच के बाद केस में व्हाट्एएप ग्रुप के चार एडमिन सूरज सिंह, मनेंद्र सिंह, सनी और साकेंद्र का नाम भी शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही जालसाजी की भी धाराएं जोड़ी गई हैं। इसके अलावा जिन व्हाट्सएप ग्रुप और अकाउंट से ये मैसेज वायरल किया गया, उनके नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए हैं। इनके नाम महेंद्र रावत, राजू रावत उत्तराखंडी, बॉबी पंवार टिहरी लोकसभा फेसबुक पेज, चिंरजी भट्ट, भूपेंद्र रावत और पीयूष जोशी हैं।