{"_id":"6a70fcdcc1f8167d4f0d9c30","slug":"crackdown-on-illegal-mining-trenches-dug-across-river-paths-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1034074-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवैध खनन पर शिकंजा, नदियों के रास्तों पर खोदी गईं खाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवैध खनन पर शिकंजा, नदियों के रास्तों पर खोदी गईं खाइयां
Tue, 04 Aug 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
पछवादून क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग की टीम ने अभियान चलाकर नदी किनारों पर खाईं खोदवा दी हैं, जिससे नदियों में उतरने वाले सभी गैरकानूनी रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्य शाह ने बताया कि विभागीय टीम ने सिंहनीवाला, परवल, कोटड़ा, संतौर और नवाबगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में जेसीबी की मदद से नदियों की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कराया। इस दौरान अधिकारियों ने अवैध खनन के संभावित स्थलों और परिवहन मार्गों का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने संवेदनशील इलाकों में नियमित निगरानी जारी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्षाकाल के दौरान अवैध खनन, भंडारण या परिवहन की सूचना मिलने पर संबंधित खनिज नियमों के तहत तत्काल दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।