{"_id":"6efd2a258eff949037eb7171d740a1a2","slug":"crackcrs-will-not-put-four-hundred-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ ग्रामीण नहीं जलाएंगे पटाखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ ग्रामीण नहीं जलाएंगे पटाखे
अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 01 Nov 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में हिंसा में लोगों के मरने के चलते कई गांवों के लोगों ने दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने निर्णय लिया है। ग्रामीणसादगी के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन
रिश्तेदारी है दंगे वाले क्षेत्र में
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सितंबर महीने में दंगे भड़क गए थे। दंगों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मुजफ्फरनगर के
दंगा बाहुल्य क्षेत्रों में नारसन के कई गांवों की लोगों की रिश्तेदारी है। इन गांवों के लोगों इस बार दीपावली पर पटाखे नहीं छोड़ने का निर्णय लिया है। सीमा से सटे नारसन कलां, मोहम्मदपुर, खेड़ाजट और नगला सलारू में ग्रामीणों ने अलग-अलग पंचायतें बुलाई।
विज्ञापन
यूपी में भी नहीं जलाएंगे पटाखे
पंचायतों में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जिस प्रकार दंगे पीड़ित परिवारों एवं यूपी के कई गांवों में दीपावली नहीं मनाई जा रही है। उसी प्रकार वह भी दीपावली पर पटाखे नहीं छोड़ेंगे। दीपावली के त्योहार को सादगी के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन