फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cow smuggler are active

यहां से 'गायब' हो रहे हैं जानवर

Sat, 24 Aug 2013 09:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Aug 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler are active

देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र से एक के बाद एक गाय गायब हो रही हैं। क्षेत्रवासियों को शक है कि यहां गोवंश तस्कर सक्रिय हैं जो उन्हें गायब कर रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को गाय का सिर मिलने के बाद देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर करीब दो घंटे जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


उनका कहना था कि क्षेत्र में गोवंश तस्कर सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस के जांच का भरोसा दिलाने के बाद जाम खोला गया।

गुरुवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित राजेश्वरनगर फेस दो के गेट के पास पशु की आंतें मिली थीं। सड़क के दूसरी ओर रस्सी का टुकड़ा और खून बिखरा हुआ था।

लोगों ने हंगामे के बाद यहां जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने यह जांचने के लिए आंतें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी थीं कि शव किस पशु का था। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम राजेश्वरनगर फेस दो के गेट के पास एक गाय का सिर मिलने के बाद लोग फिर जुट गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि क्षेत्र से कई गायें गायब हो चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

सीओ मसूरी जया बलूनी ने लोगों से बातचीत की और मामले की जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम सात बजे जाम खोला गया। सीओ ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। प्रदर्शन करने वालों में अविनाश कोठारी, अनुज कौशल, कीर्ति चौहान, मोहन शर्मा, शाकुल उनियाल, राजेश उनियाल एवं दीपक फरासी समेत कई लोग शामिल रहे।


पुलिस छानबीन कर रही है। गाय के सिर और आंत फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। यह भी देख रहे हैं कि इससे पूर्व ऐसे कितने मुकदमे दर्ज हुए।
- जया बलूनी, सीओ मसूरी

क्षेत्र से पहले भी गाय गायब हुई हैं। लिखित शिकायतों के बावजूद पुलिस की उदासीनता के चलते अपराधी नहीं पकडे़ जा सके। अब साफ हो गया है कि क्षेत्र में गोवंश तस्कर सक्रिय हैं।
- पूनम मलासी, ग्राम प्रधान गुजराड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed