फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cow progeny smuggler arrested.

ऋषिकेशः पुलिस की पकड़ में आया गोवंश तस्कर

Tue, 23 Feb 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
cow progeny smuggler arrested.

गोवंश तस्करी के मामले में फरार आरोपी को मुनिकीरेती पुलिस ने हरिद्वार से बीती देर रात पकड़ लिया। तीन दिन पहले गूलर क्षेत्र से तस्करी के लिए जे जा रहे 14 बैल पकड़े गए थे।

विज्ञापन


गुलदार की खाल के साथ दबोचा तस्कर
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में वन्य जीव तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए ऋषिकेश से गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर को दबोचा है। खाल की सप्लाई तीर्थनगरी में किसी नेपाली युवक को करनी थी। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन


वन्य जीव तस्कर की धरपकड़ के लिए गठित एसटीएफ और ऋषिकेश वन रेंज की टीम ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे दून मार्ग स्थित नटराज चौक से एक संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास मिले एक बैग में गुलदार की खाल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम तस्कर को कोतवाली ले आई। तस्कर की पहचान टिकेंद्र सिंह उर्फ टीका पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम च्यौंढा मेहर, मायापुर, जिला चमोली के रूप में हुई है। कड़ी पूछताछ में उसने गुलदार की खाल की तस्करी करने का जुर्म कबूला। एसटीएफ उपनिरीक्षक संतोष शाह ने बताया कि हत्थे चढ़ा तस्कर पिछले दो दिन से तीर्थनगरी में रुका था।

सोमवार को खाल किसी नेपाली युवक को देनी थी। तस्कर ने सौदा करीब आठ लाख रुपये में तय होने की बात कबूली है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथा संशोधित 2006 के अंतर्गत धारा 3, 39, 44, 50, 51 अनुसूची एक के तहत केस दर्ज हुआ है। टीम में एसटीएफ उपनिरीक्षक तुषार बोहरा, कांस्टेबल वेदप्रकाश भट्ट, विजेंद्र सिंह, वन दरोगा सुनील रावत, मंसाराम गौड़, राज बहादुर शामिल थे।


फंदा लगाकर करते हैं शिकार
गुलदार की खाल के साथ पकड़े गए तस्कर ने बताया कि सीमांत जनपद चमोली के जंगल में फंदा लगाकर वन्य जीव का अवैध शिकार करते हैं। वन्य जीवों के अंगों की तस्करी नेपाल और तिब्बत में की जाती है। तस्कर टिकेंद्र सिंह ने बताया कि जोशीमठ के हरीश सिंह से उसने सवा दो लाख में गुलदार की खाल खरीदी थी। आगे उसका सौदा आठ लाख रुपये में करना था। इससे पहले वह पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed